Powered by Blogger.
NEWS FLASH ***

Wednesday, May 27, 2026

पेड़

 कविता का आशय
    यह कविता बहुत सुंदर है। इसमें कवि ने पेड़ की तुलना एक 'दर्जी' (tailor) से की है। जैसे दर्जी कपड़ों को जोड़कर कुछ नया बनाता है, वैसे ही पेड़ प्रकृति के तत्वों को जोड़ता है। पेड़ पक्षियों के लिए घोंसले 'सिलता' है। जब वह धूप को अपनी टहनियों से रोकता है, तो ज़मीन पर 'छाया की कतरनें' बिखर जाती हैं। पेड़ मिट्‍टी से रंग लेकर फूलों में भरता है और आम व जामुन जैसे फलों में उनका विशेष स्वाद 'सिल' देता है। वह हवा, पानी और मिट्टी को एक साथ जोड़कर प्रकृति को नया रूप और तराश देता है।
    संक्षेप में, पेड़ केवल एक पौधा नहीं, बल्कि प्रकृति का वह कलाकार है जो जीवन के अलग-अलग रंगों और स्वादों को एक साथ पिरोता है।


ഇത് വളരെ മനോഹരമായ ഒരു കവിതയാണ്. കവി  മരത്തെ ഒരു 'തയ്യൽക്കാരനോട്' ഉപമിക്കുന്നു. തയ്യൽക്കാരൻ തുണിക്കഷണങ്ങൾ തുന്നിച്ചേർത്ത് പുതിയ എന്തെങ്കിലും സൃഷ്ടിക്കുന്നതുപോലെ, ഒരു മരം പ്രകൃതിയുടെ ഘടകങ്ങളെ ഒരുമിച്ച് നെയ്തെടുക്കുന്നു. പക്ഷികൾക്കായി മരം കൂടുകൾ 'തുന്നിച്ചേർക്കുന്നു'. മരത്തിന്റെ ശാഖകളിലൂടെ സൂര്യപ്രകാശം അരിച്ചിറങ്ങുമ്പോൾ, 'തണലിന്റെ കഷ്ണങ്ങൾ' നിലത്ത് ചിതറിവീഴുന്നു. മരം മണ്ണിൽ നിന്ന് നിറങ്ങൾ വലിച്ചെടുത്ത് പൂക്കളിൽ നിറയ്ക്കുന്നു, മാമ്പഴം, ഞാവൽ തുടങ്ങിയ പഴങ്ങളിൽ അവയുടെ സവിശേഷമായ സുഗന്ധങ്ങൾ 'തുന്നിച്ചേർക്കുന്നു'. വായു, വെള്ളം, മണ്ണ് എന്നിവയെ ഒരുമിച്ച് നെയ്തെടുത്തുകൊണ്ട്, അത് പ്രകൃതിക്ക് ഒരു പുതിയ രൂപവും ഭാവവും നൽകുന്നു. ചുരുക്കത്തിൽ, ഒരു വൃക്ഷം ജീവിതത്തിന്റെ വൈവിധ്യമാർന്ന നിറങ്ങളും സുഗന്ധങ്ങളും ഒരുമിച്ച് നെയ്തെടുക്കുന്ന പ്രകൃതിയുടെ കലാകാരനാണ്.
कठिन शब्दों के अर्थ 
दर्जी: कपड़े सिलने वाला। തയ്യൽക്കാരൻ, Tailor
कविता में पेड़ को दर्जी कहा गया है क्योंकि वह प्रकृति के अलग-अलग तत्वों को जोड़कर नई रचनाएँ करता है।
कतरन-कतरन: कपड़ों के छोटे कटे हुए टुकड़े। ചെറിയ കഷണങ്ങൾ, small pieces
जब पेड़ धूप को रोकता है, तो ज़मीन पर पड़ने वाली परछाई को 'छाया की कतरन' कहा गया है।
तराश: निखारना या किसी चीज़ को सुंदर आकार देना। രൂപപ്പെടുത്തുക, to carve
पेड़ मिट्टी, रंग, हवा और पानी को आपस में जोड़कर प्रकृति को एक सुंदर रूप देता है।
महक: खुशबू या सुगंध। സുഗന്ധം, fragrance (fragrance is a pleasant, sweet scent derived from natural or synthetic compounds)
कविता के अनुसार, पेड़ रंगों और महक (खुशबू) को एक साथ पिरोने या सिलने का काम करता है।
पशमीने: एक प्रकार का बहुत ही कोमल, कीमती और बारीक ऊनी कपड़ा। പട്ട് , wool
यहाँ फूलों की अत्यधिक कोमलता की तुलना 'पशमीने' से की गई है।
स्वाद: ज़ायका। സ്വാദ്, taste
कवि का भाव है कि पेड़ ने ही आम और जामुन जैसे अलग-अलग फलों में उनके विशेष स्वाद को 'सिला' या भरा है।
विश्‍लेषणात्मक प्रश्‍न (Analytical Questions)
1. 'धूप सिली तो बिखर गई कतरन-कतरन छायाएँ' - इससे क्या दृश्य उभर आता है?
यह दृश्य बताता है कि प्रकृति की छाया और धूप भी पेड़ की रचना का हिस्सा हैं - जैसे दर्जी कपड़े की कतरनों से डिजाइन बनाता है, वैसे ही पेड़ धूप-छाया के सुंदर टुकड़े बना देता है।
2. 'मिट्‍टी-रंग, हवा-पानी को जोड़ा, दिया तराश'- इसका तात्पर्य क्या है?
पेड़ केवल खड़े रहने वाले जीव नहीं हैं, बल्कि वे प्रकृति के तत्वों को जोड़कर जीवन और सौंदर्य की सुंदर रचना करते हैं -जैसे एक कुशल दर्जी सब चीजें जोड़कर कुछ नया और सुंदर कपड़ा बना देता है।
3. 'रंग महक की हुई सिलाई'- इसका मतलब क्या है?
इसका अर्थ यह है कि पेड़ ने अपनी रचनात्मकता से रंगों और खुशबुओं को आपस में जोड़कर (सिलकर) सुंदर और सुगंधित फूलों का सृजन किया है।
4. 'स्वाद सिले हैं वन के पेड़ में वन के'- इसका मतलब क्या है?
इन पंक्‍तियों का भाव यह है कि पेड़ रूपी दर्जी इतना कुशल है कि वह स्थान और स्वभाव के अनुसार हर चीज़ में उसका असली और प्राकृतिक गुण पिरो देता है। वह बगीचे के पेड़ को बगीचे जैसा और जंगल के पेड़ को जंगल जैसा अनूठा बनाता है।

Wednesday, July 23, 2025

Hindi Typing ന് പുതിയ കീബോർഡ് ലേ ഔട്ട്


ഉബുണ്ടു 22.04 ഓപ്പറേറ്റിംഗ് സിസ്റ്റത്തിൽ ഹിന്ദി ടൈപ്പ് ചെയ്യുന്നതിനായി devanagari – inscript – keyboard layout (Indian) ആണ് ഉപയോഗിക്കാറുള്ളത്. എന്നാൽ പല ചിഹ്നങ്ങളും (punctuation marks) ഹിന്ദിയിൽ ടൈപ്പ് ചെയ്യുന്നതിന് keyboard layout ഇംഗ്ലീഷിലേക്ക് ഷിഫ്റ്റ് ചെയ്യേണ്ടതായി വരാറുണ്ട്. എങ്കിൽ മാത്രമേ ? ! ‘ ’ “ ” ; : മുതലായ ചിഹ്നങ്ങൾ ലഭ്യമായിരുന്നുള്ളൂ. എന്നാലും ഫോണ്ടുകൾ തമ്മിൽ ഐകരൂപ്യവുമില്ലാതിരിക്കുന്നതുകൊണ്ട് പലപ്പോഴും ഇത് ടെക്സ്റ്റിന്റെ ഭംഗിയെ സാരമായി ബാധിക്കാറുമുണ്ട്. അതേപോലെ ശാസ്ത്രീയമായ രീതിയിൽ പല കൂട്ടക്ഷരങ്ങളും ടൈപ്പ് ചെയ്യുമ്പോൾ കൃത്യതയ്ക്ക് വേണ്ടി Zero width joiner (ZWJ), Zero width non joiner (ZWNJ) എന്നീ സങ്കേതങ്ങൾ ഉൾപ്പെടുത്താൻ character map ലേക്ക് പോയിആവശ്യമുള്ളത് സെലക്ട് ചെയ്യേണ്ടിവരുന്നു.

പ്രശ്നങ്ങൾക്കുള്ള പരിഹാരം ഇത്തരം സങ്കീർണ്ണമായ പ്രശ്നങ്ങൾ കൈറ്റിന്റെ ഓപ്പറേറ്റിംഗ് സിസ്റ്റം കസ്റ്റമൈസിംഗ് വിദഗ്ധരുടെ മുമ്പാകെ അവതരിപ്പിക്കുകയുണ്ടായി. അതിന്റെ ഫലമായി Hindi (Inscript with Arabic Numerals)എന്ന പേരിൽ പുതിയ കീബോർഡ് ലേ ഔട്ട് രൂപകൽപ്പന ചെയ്തിരിക്കുന്നു. ഈ സംവിധാനം 22.04 ൽ ഇൻസ്റ്റാൾ ചെയ്യാൻ ഇവിടെനിന്നും  ഡൗൺലോഡ് ചെയ്ത് കിട്ടുന്ന xkb-data-poorna_0.1-4_all.deb എന്ന ഫയൽ ഉൻസ്റ്റാൾ ചെയ്യുക. (18.04 ൽ ഇത് പ്രവർത്തിക്കുകയില്ല) ഇൻസ്റ്റാൾ ചെയ്തുകഴിഞ്ഞാൽ നിർബ്ബന്ധമായും റീസ്റ്റാർട്ട് ചെയ്യേണ്ടതാണ്. റീസ്റ്റാർട്ട് ചെയ്തുകഴിഞ്ഞാൽ Hindi (Inscript with Arabic Numerals) keyboard add ചെയ്യുക.

(system settings>keyboard>Add>Others - Hindi (Inscript with Arabic Numerals))

OS ൽ ഇൻസ്റ്റാൾ ചെയ്ത എല്ലാ ഹിന്ദി ഫോണ്ടുകളും ഉപയോഗിച്ച് ടൈപ്പ് ചെയ്യാവുന്നതാണ്. കീബോർഡ് ലേ ഔട്ടിലെ മാറ്റങ്ങൾ അറിയാൻ സഹായിക്കുന്ന ഹെൽപ് ഫയൽ ഇവിടെ നിന്നും ഡൗൺലോഡ് ചെയ്യാം...


ഹിന്ദി ബ്ലോഗ് ടീം: രവി എം, ജയ്ദീപ് കെ, സോമശേഖരൻ ജി, പി എ റസാഖ്

Wednesday, July 09, 2025

खिड़की कहानी का कोमिक स्ट्रिप वीड़ियो

പത്താം ക്ലാസ്സ് ഹിന്ദി പാഠപുസ്തകത്തിലെ खड़की कहानी അടിസ്ഥാനമായുള്ള ഒരു കോമിക് സ്ട്രിപ്പ് വീഡിയോ ആണിത്.കാണാനും വായിക്കാനുമുള്ള അവസരം ഇതിലുണ്ട്. അഭിപ്രായങ്ങൾക്കും നി‌ർദ്ദേശങ്ങൾക്കും സ്വാഗതം

Friday, September 27, 2024

जब गाँधीजी की घडी चोरी चली गई - 09 (कुछ अन्य प्रोक्‍तिपरक प्रश्‍न-3)

कल्पना कीजिए कि आप वायसरॉय माउण्टबेटन हैं। इस मुलाकात के बाद आप अपने मित्र को इस घटना के बारे में पत्र लिख रहे हैं। पत्र लिखें।

स्थान ............ 
तारीख ........... 
प्रिय मित्र, 
    कैसे हो? बहुत दिनों से सोच रहा हूँ कि तुम्हें एक पत्र लिखूँ। आज ही अवकाश मिला।    

    
    हाल ही में मेरी मुलाकात गांधीजी से हुई। मैंने उन्हें चाय पर
बुलाया था और हमारी मुलाकात बड़े ही दिलचस्प तरीके से हुई।
जब वे आए, तो हमने उनके लिए खास तैयारियाँ की थीं। कमरे को ठंडा करने के लिए हमने कूलर चलाया, लेकिन गांधीजी को ठंड लगने लगी और उन्होंने कूलर बंद करने को कहा। वे इतने सादगी पसंद हैं कि नाश्ते में कुछ भी नहीं लिया। उन्होंने अपना नाश्ता खुद लाया था, बस थोड़ा-सा दही।

    
    हमने राजनीति पर बात करने की कोशिश की
, लेकिन अपनी घड़ी खोने की बात से वे परेशान थे। उनकी सरलता और सादगी देखकर मुझे समझ आया कि वे अपने तरीके से बड़ा संदेश दे रहे थे। यह मुलाकात मेरे लिए एक अलग अनुभव था।

      आशा है, आप ज़रूर जवाब देंगे, 
 तुम्हारा, 
 माउण्टबेटन 
सेवा में 
    नाम, 
    पता।

Tuesday, September 24, 2024

जब गाँधीजी की घडी चोरी चली गई - 08 (कुछ अन्य प्रोक्‍तिपरक प्रश्‍न-2)

एक पत्रकार के रूप में आप गांधीजी की वायसरॉय माउण्टबेटन से मुलाकात का समाचार लिख रहे हैं। समाचार लिखें। 



गांधीजी की वायसरॉय माउण्टबेटन से मुलाकात : सादगी और सच्चाई का परिचय 
नई दिल्‍ली : आज वायसरॉय लॉर्ड माउण्टबेटन और महात्मा गांधी के बीच वायसरॉय भवन में ऐतिहासिक मुलाकात हुई। जहाँ वायसरॉय और उनकी पत्नी ने बड़े भव्यता से इस मुलाकात की तैयारियाँ की थीं, वहीं गांधीजी की सादगी ने एक बार फिर सभी को प्रभावित किया। बैठक के दौरान गांधीजी को कमरे की ठंडक असहज लगी, जिससे उन्हें रूम कूलर बंद करने का अनुरोध करना पड़ा। मुलाकात के दौरान गांधीजी अपनी चोरी हुई घड़ी को लेकर चिंतित दिखे। जब नाश्ते का समय आया, तो गांधीजी ने अपना स्वयं का नाश्ता निकाला, जो बकरी के दूध का दही था। गांधीजी की इस सादगी भरी मुलाकात ने सभी को यह संदेश दिया कि वे सादगी और सत्य के प्रतीक हैं।


Sunday, September 22, 2024

जब गाँधीजी की घडी चोरी चली गई - 07 (कुछ अन्य प्रोक्‍तिपरक प्रश्‍न-1)

कल्पना कीजिए कि आप गांधीजी के सचिव हैं और आपको उनके वायसरॉय लॉर्ड माउण्टबेटन के साथ मुलाकात के बारे में अपनी डायरी में लिखना है। अपनी डायरी में इस मुलाकात के बारे में लिखें। 

15 अगस्त, 1947 

आज गांधीजी की वायसरॉय लॉर्ड माउण्टबेटन से मुलाकात हुई। वायसरॉय भवन में उनकी चाय पार्टी के लिए बहुत तैयारियाँ की गई थीं। लेकिन गांधीजी हमेशा की तरह अपनी सादगी के साथ वहाँ पहुँचे। जैसे ही उन्होंने कमरे में प्रवेश किया, उन्हें ठंड लगी और उन्होंने तुरंत रूम कूलर बंद करने के लिए कहा। 
    मुलाकात के दौरान, गांधीजी अपनी खोई हुई घड़ी के बारे में सोचते रहे, जिससे उनका ध्यान वायसरॉय की बातों पर नहीं था। जब चाय के लिए कहा गया, तो गांधीजी ने अपना लाया हुआ नाश्ता निकाला, जिसमें बकरी के दूध से बना दही था। वायसरॉय और उनकी पत्नी को गांधीजी की सादगी देखकर आश्‍चर्य हुआ। 
    यह मुलाकात यह दिखाती है कि गांधीजी हमेशा सरल और सच्‍चे जीवन को महत्व देते थे, चाहे स्थिति कुछ भी हो।

Tuesday, September 17, 2024

जब गाँधीजी की घडी चोरी चली गई - 06

गांधीजी की चाय पार्टी की तैयारियों के बारे में लेडी माउण्टबेटन और लॉर्ड माउण्टबेटन के बीच की संभावित बातचीत तैयार करें।



लेडी माउंटबेटन : लॉर्ड माउण्टबेटन, गांधीजी के लिए चाय पार्टी की तैयारियाँ करनी हैं। 

क्या आप जानते हैं, उन्हें चाय पसंद है या दूध?


लॉर्ड माउंटबेटन : मुझे यकीन नहीं है। लेकिन हमें दोनों का इंतजाम करना चाहिए, ताकि 

कोई दिक्कत न हो।


लेडी माउंटबेटन : ठीक है। क्या हम उनके लिए विशेष मेज़-कुर्सी की व्यवस्था करें, या वे 

फर्श पर बैठना पसंद करेंगे?


लॉर्ड माउंटबेटन : गांधीजी सादगी पसंद करते हैं, शायद वे फर्श पर बैठना चाहें। हमें दोनों 

विकल्प तैयार रखने चाहिए।


लेडी माउंटबेटन : सही कहा। क्या रसोइए के बारे में कुछ खास ध्यान रखना होगा? वे 

शाकाहारी हैं, है ना?


लॉर्ड माउंटबेटन : हाँ, वे शाकाहारी हैं। हमें सुनिश्चित करना होगा कि उनके लिए विशेष 

रूप से शुद्ध शाकाहारी भोजन तैयार हो।


लेडी माउंटबेटन : मैं सोच रही हूँ, क्या हमें उनसे उपवास के बारे में पूछना चाहिए? कहीं 

ऐसा न हो कि उस दिन उनका उपवास हो।


लॉर्ड माउंटबेटन : हाँ, यह महत्वपूर्ण है। हमें यह भी सुनिश्चित करना चाहिए कि वे अपनी 

पसंद का खाना लाएँ, अगर वे चाहें तो।


लेडी माउण्टबेटन : बिल्कुल। मैं सारी तैयारियों का ध्यान रखूंगी, ताकि गांधीजी को कोई 

असुविधा न हो।

जब गाँधीजी की घडी चोरी चली गई - 05

 

रेखांकित प्रयोगों पर ध्यान दें, और नए वाक्य बनाएँ।


() रोमांचक मैच के बीच अचानक विराट के विकेट गिरने से सारा मज़ा किरकिरा हो 

गया। (आनंद में बाधा उत्पन्न होना - സന്തോഷം ഇല്ലാതാക്കുക)



01. पिकनिक पर बारिश शुरू हो गई, और सारा मज़ा किरकिरा हो गया।


02. केक गिरने से जन्मदिन का मज़ा किरकिरा हो गया।


03. फिल्म के बीच में बिजली चली गई, और सबका मज़ा किरकिरा हो गया।


04. लड्‍डू में नमक ज्यादा हो गया, तो खाने का मज़ा किरकिरा हो गया।


05. अचानक फोन बजने से पढ़ाई का मज़ा किरकिरा हो गया।


() कोई भी संजू से कुछ मत कहिएगा, वह ढोल पीट देगा। (घोषणा करना -ഉറക്കെ 

വിളിച്ചു പറയുക, വെളിപ്പെടുത്തുക)



01. राजु को गुप्त बात मत बताना, वह सबके सामने ढोल पीट देगा।


02. रिया को सरप्राइज मत बताना, वह ढोल पीट देगी।


03. अगर तुमने उसे ये राज़ बताया, तो वह ढोल पीट देगा।


04. भैया से कुछ छुपाकर रखो, वरना वह ढोल पीट देगा।


05. मीरा से झगड़े की बात मत कहो, वह पूरे मोहल्‍ले में ढोल पीट देगी।

जब गाँधीजी की घडी चोरी चली गई - 04

1. पठित लेख के आधार पर लिखें।

लेख के आधार पर गांधीजी का व्यवहार

लेखक की व्याख्या

वायसरॉय के साथ की चर्चा के समय अनमनापन दिखाना।

जब गांधीजी वायसरॉय माउण्टबेटन से बात कर रहे थे, तो उनका ध्यान बार-बार अपनी खोई हुई घड़ी पर जा रहा था, जिससे वे बातचीत में कम रुचि दिखा रहे थे। इसके पीछे उनका उद्‍देश्य यह दिखाना था कि ब्रिटिश शासन में चीजें भी सुरक्षित नहीं हैं, और एक छोटी-सी घड़ी की चोरी भी हो सकती है। गांधीजी का यह व्यवहार ब्रिटिश शासन पर अविश्‍वास और असंतोष का संकेत था, और वे यह बताना चाहते थे कि उनके लिए व्यक्‍तिगत और नैतिक मूल्यों का अधिक महत्व है।

अपना नाश्ता खुद लाना।

गांधीजी का वायसरॉय की चाय पार्टी में अपना नाश्ता साथ लाना उनकी सादगी और आत्मनिर्भरता का प्रतीक था। इससे उन्होंने दिखाया कि वे भव्यता और औपचारिकता से दूर रहते हैं। गांधीजी ने जो नाश्ता लाया, वह साधारण बकरी का दूध और दही था, जो भारत की गरीब जनता के आहार का हिस्सा है। इससे उन्होंने यह संदेश दिया कि वे उन चीजों पर निर्भर हैं जो उनकी मेहनत से हासिल होती हैं, जबकि ब्रिटिश साम्राज्य दूसरों की लूट पर आधारित है।



जब गाँधीजी की घडी चोरी चली गई - 03

सही या गलत कहें।
1. गांधीजी ने वायसरॉय की चाय पार्टी में चाय पी थी।
उत्‍तर: गलत
2. वायसरॉय लॉर्ड माउण्टबेटन ने गांधीजी के आने पर रूम कूलर चलवाया था।
उत्‍तर: सही

Sunday, September 08, 2024

जब गाँधीजी की घडी चोरी चली गई - 02

बहुविकल्पीय प्रश्‍न

  01. लॉर्ड माउण्टबेटन ने गांधीजी को क्यों चाय पर बुलाया?

        (A) गांधीजी को चाय पसंद थी

        (B) भारत में कुछ भी करने के लिए गांधीजी से बात करना आवश्यक था

        (C) गांधीजी उनके पुराने दोस्त थे

        (D) गांधीजी के सम्मान में

    उत्‍तर: (B) भारत में कुछ भी करने के लिए गांधीजी से बात करना आवश्यक था

Wednesday, September 04, 2024

जब गाँधीजी की घडी चोरी चली गई - 01

पाठ का सारांश

जब लॉर्ड माउण्टबेटन भारत आए, तो उन्होंने गांधीजी को चाय पर बुलाया। गांधीजी ने चाय पार्टी में अपनी पसंद का नाश्ता लाना चाहा और अपने पुराने घड़ी की चोरी की बात को उठाकर वायसरॉय को संदेश दिया कि ब्रिटिश राज में सुरक्षा का अभाव है। उनका यह व्यवहार राजनीतिक संकेतों के साथ भारतीयता की ओर इंगित करता है।

मुख्य घटनाएँ

  1. लॉर्ड माउण्टबेटन ने गांधीजी को चाय पर बुलाया।

  2. चाय पार्टी की तैयारी में कई सवाल उठे।

  3. गांधीजी ने कूलर बंद करने की मांग की।

  4. घड़ी चोरी की बात को उठाकर ब्रिटिश राज की सुरक्षा पर सवाल उठाया।

  5. नाश्ते में अपना लाए बकरी का दूध।

  6. गांधीजी का व्यवहार राजनीतिक संदेश देता है।

  7. बाद में चोर ने घड़ी वापस की।

इन बातों पर ध्यान दें...
1. आमंत्रण का महत्व - लॉर्ड माउण्टबेटन ने गांधीजी को चाय पर बुलाकर उनकी राजनीतिक महत्‍ता को समझा। 
 2. तैयारियों का दबाव - चाय पार्टी की तैयारियों से यह दर्शाता है कि गांधीजी की शौक और आदतों का ध्यान रखा गया था। 
 3. सर्दी का संकेत - गांधीजी ने कूलर बंद करने का अनुरोध कर यह संदेश दिया कि भारतीयता की राजनीति ठंडी कमरों में नहीं होती। 
 4. घड़ी की चोरी का प्रतीक - पुरानी घड़ी की चोरी को उठाकर गांधीजी ने ब्रिटिश राज की सुरक्षा की कमजोरी को उजागर किया। 
 5. नाश्ते का अर्थ - बकरी का दूध लाकर गांधीजी ने भारतीय संस्कृति और गरीब जनता का प्रतिनिधित्व किया। 
 6. चालाकी से संवाद - गांधीजी का व्यवहार सीधे तौर पर संवाद का एक नया तरीका था, जिसमें वे अपनी बात को बिना कहे कह रहे थे। 
 7. प्रतिक्रिया का प्रभाव - समाचार पत्रों में गांधीजी की घड़ी चोरी की खबर ने उनकी छवि को और मजबूत किया, जबकि उनकी बातचीत अदृश्य रह गई।
പാഠഭാഗത്തുകൂടി കടന്ന് പോകുമ്പോൾ മേൽപറഞ്ഞ കാര്യങ്ങൾ ഉചിതമായി അവതരിപ്പിക്കണം.
(ഈ പോസ്റ്റിനെക്കുറിച്ചുള്ള അഭിപ്രായം കമന്റായി താഴെ👇 രേഖപ്പെടുത്താം)

Wednesday, July 17, 2024

शाहंशाह अकबर को कौन सिखाएगा... तीन डायरीयाँ

बीरबल की डायरी


स्थान

तारीख

आज का दिन बहुत ही रोचक और ज्ञानवर्धक था। कल शाहंशाह अकबर ने मुझसे कहा कि वे हर चीज़ को सीखना चाहते हैं और उनकी पढ़ाई कल से शुरू होनी चाहिए। मैंने सोच-समझकर, दरबार में तरह-तरह के लोगों को बुला लिया। जब शाहंशाह दरबार में आए, तो वहाँ का दृश्य देखकर वे चौंक गए। उन्होंने पूछा कि मैंने ऐसा क्यों किया, और मैंने उन्हें समझाया कि हर व्यक्‍ति के पास कुछ न कुछ ज्ञान होता है।
शाहंशाह को यह समझाना आसान नहीं था। मैंने एक बूढ़ी महिला को उनके सामने पेश किया, जिन्होंने बड़े ही सादे शब्दों में समझाया कि सब कुछ सीख पाना संभव नहीं है। लेकिन अच्छा इंसान बनना सबसे महत्वपूर्ण है। शाहंशाह उनके शब्दों से बहुत प्रभावित हुए। यह दिन मुझे हमेशा याद रहेगा।   

 


--------------------------------------------------------------------------------------

अकबर की डायरी: 

स्थान

तारीख

आज का दिन मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन था। मैंने बीरबल से कहा था कि मैं हर चीज़ को सीखना चाहता हूँ और मेरी पढ़ाई कल से शुरू होनी चाहिए। आज जब मैं दरबार में पहुँचा, तो वहाँ का दृश्य बहुत विचिच्र था। तरह-तरह के लोग वहाँ मौजूद थे। मुझे गुस्सा आया और बीरबल से इसका कारण पूछा।  बीरबल ने मुझे समझाया कि हर व्यक्‍ति के पास कुछ न कुछ ज्ञान होता है।
एक बूढ़ी महिला ने मुझसे कहा कि सब कुछ सीख पाना संभव नहीं है, लेकिन अच्छा इंसान बनना सबसे महत्वपूर्ण है। उनके शब्दों ने मुझे बहुत प्रभावित किया और मैंने महसूस किया कि सीखने की प्रक्रिया कभी खत्म नहीं होती। आज मैंने यह सीखा कि सभी लोग शिक्षक होते हैं और विद्‍यार्थी भी।  

 


------------------------------------------------------------------------------------------

बूढ़ी महिला की डायरी:

स्थान

तारीख

आज का दिन मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण दिन था।। मुझे शाहंशाह अकबर के दरबार में बुलाया गया था। वहाँ तरह-तरह के लोग थे। जब शाहंशाह ने मुझसे बात की, तो मैंने उन्हें बताया कि बुद्‍धिमान व्यक्‍ति जानते हैं कि सब कुछ सीख जाना संभव नहीं है, लेकिन अच्छा इंसान बनना सबसे महत्वपूर्ण है। मेरे ये शब्द शाहंशाह को बहुत पसंद आए और उन्होंने मेरी बातों को बहुत ध्यान से सुना। 
मुझे बहुत खुशी हुई कि मैं शाहंशाह को कुछ सिखा सकी। आज मैंने यह महसूस किया कि ज्ञान का महत्व बहुत बड़ा है।

Tuesday, November 28, 2023

वस्तुनिष्ठ प्रश्‍न और विवरणात्मक प्रश्‍न - Part-5

 एक बार और इस विवरणात्मक प्रश्‍न की ओर देखें।

मिहिर और मोरपाल के जीवन अनुभवों के आधार पर टिप्पणी लिखें।

अब हम बता सकते हैं कि इस प्रश्‍न के उत्‍तर देने के लिए छात्रों को मुख्य रूप से कुछ प्रक्रियाओं से गुज़रना है।

आशयग्रहण सुनिश्चित करना है। 

 



मिहिर और मोरपाल की तुलना करनी है। 

 



मिहिर और मोरपाल के जीवन अनुभवों का विश्‍लेषण करना है।

इस तरह आशयग्रहण तुलना,विश्‍लेषण आदि चिंतन प्रक्रियाओं से गुज़रने के बाद

ही छात्र विवरणात्मक प्रश्‍नों के उत्‍तर लिखने में समर्थ होंगे।


    • समानताएँ और विभिन्‍नताएँ पहचानने की क्षमता।


    • कार्य -कारण संबंध का पता लगाने की क्षमता।


    • सबूतों के आधार पर आशयनिर्माण की क्षमता ।     


    • अर्जित अवधारणाओं का प्रयोग करके वर्गीकृत करने की क्षमता।     


    • अनुभव या संदर्भ का तार्किक विश्‍लेषण करके निष्कर्ष निकालने की क्षमता।    

    • विचारों और तथ्यों का विश्‍लेषण तथा संश्‍लेषण करने की क्षमता। ।

वस्तुनिष्ठ प्रश्‍न और विवरणात्मक प्रश्‍न - Part-4

मोरपाल किसीकी शादी में भी यूनिफार्म पहनकर आता था। क्यों ? 

इस प्रश्‍न के उत्‍तर देने में किन-किन चिंतन प्रक्रियाओं की ज़रूरत है ?     

  • पहले छात्रों को आशयग्रहण करना और फिर आशय का विश्‍लेषण भी।      

तभी यह उत्‍तर मिलेगा कि मोरपाल गरीब है।

यह किस प्रकार के प्रश्‍न का उदाहरण है ?     

विश्‍लेषणात्मक प्रश्‍न

वस्तुनिष्ठ प्रश्‍न और विवरणात्मक प्रश्‍न - Part-3

मिहिर को राजमा से चिढ़ था।  पर मोरपाल ने अभी तक राजमा देखा ही नहीं था।  इससे आपने क्या समझा?

इस प्रश्‍न का उत्‍तर क्या होगा?      

  • मिहिर संपन्‍न परिवार का लड़का था, पर मोरपाल गरीब परिवार का।  

तो यहाँ मिहिर और मोरपाल के जीवन की तुलना है। 

यह किस प्रकार के प्रश्‍न का उदाहरण है?    
तुलनात्मक प्रश्‍न
क्या यहाँ मात्र तुलना ही होती है या और कोई चिंतन प्रक्रिया इसके साथ जुड़ी है ?

तुलना के साथ कभी विश्‍लेषण भी होता है ।

वस्तुनिष्ठ प्रश्‍न और विवरणात्मक प्रश्‍न - Part-2

इन प्रश्‍नों के उत्‍तर क्या मिहिर और मोरपाल के जीवन पर टिप्पणी लिखने के लिए सहायक हैं ?  

तो इस तरह के वस्तुनिष्‍ठ प्रश्‍नों से क्या-क्या फायदे हैं ? 

  • मोरपाल क्या लाता था? 
  • मिहिर क्या लाता था ? 

क्या ऐसे प्रश्‍न आशयग्रहण के लिए ठीक हैं ? इस प्रकार के प्रश्‍नों को क्या कहते हैं ?

आशयग्रहण के प्रश्‍न या बोध प्रश्‍न

Monday, November 27, 2023

वस्तुनिष्ठ प्रश्‍न और विवरणात्मक प्रश्‍न - Part-1

क्या वस्तुनिष्ठ प्रश्‍नों और विवरणात्मक प्रश्‍नों में कोई संबंध है?
एक प्रश्‍न है।  मिहिर और मोरपाल के जीवन अनुभव के आधार पर टिप्पणी लिखें।

यदि ब‍च्‍चों‍ को इस विवरणात्मक प्रश्‍न का उत्‍तर लिखना है तो उसके पहले किन-किन प्रक्रियाओं से गुज़रना है? 


मिहिर के बारे में और मोरपाल के बारे में हमने कई वस्तुनिष्‍ठ प्रश्‍न तैयार किए हैं।
 

    
        • मिहिर का साथी कौन था ? 

    
        • क्या दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते थे ? 

    
        • मिहिर स्कूल में दोपहर के खाने के लिए क्या लाता था ? 

    
        • मोरपाल स्कूल में दोपहर के खाने के लिए क्या लाता था?      

    
        • छाछ किसकी कमज़ोरी थी ? 

    
        • मोरपाल ने पहली बार राजमा देखा था। इसका कारण क्या होगा ? 

    
        • मोरपाल किसीकी शादी में भी यूनिफार्म पहनकर आता था। क्यों ? 

     
        • मिहिर के पास कीमती कपड़े थे। कारण क्या होगा ? 


क्या उन प्रश्‍नों का इस विवरणात्मक प्रश्‍न से कोई संबंध है?

Saturday, March 26, 2022

എസ്. എസ്. എൽ. സി. ഹിന്ദി - ചോദ്യപാറ്റേൺ (Part 1 ചോദ്യങ്ങൾ)

എസ്. എസ്. എൽ. സി. ഹിന്ദി പരീക്ഷക്ക് 40 സ്കോറിന്റെ ചോദ്യപേപ്പറാണുള്ളത്. ചോദ്യപേപ്പറിൽ ചോയ്സുകൾ ഉൾപ്പെടെ ആകെ 60 സ്കോറിന്റെ ചോദ്യങ്ങളാണ് ഉണ്ടാവുക. ചോദ്യങ്ങൾ 5 പാർട്ടുകളായി ചോദിക്കും. ഓരോ പാർട്ടിനും A, B എന്നിങ്ങനെ രണ്ട് വിഭാഗം ചോദ്യങ്ങളുണ്ടാകും. A വിഭാഗത്തിൽ ഫോക്കസ് ഏരിയയിൽ നിന്നുള്ള ചോദ്യങ്ങളും B വിഭാഗത്തിൽ നോൺഫോക്കസ് ഏരിയയിൽ നിന്നുള്ള ചോദ്യങ്ങളും ആണ് വരിക. 42 സ്കോറിന്റെ ചോദ്യങ്ങൾ ഫോക്കസ് ഏരിയയിൽ നിന്നും 18 സ്കോറിന്റെ ചോദ്യങ്ങൾ നോൺ ഫോക്കസ് ഏരിയയിൽ നിന്നും ചോദിക്കും. ഫോക്കസ് ഏരിയയിൽ നിന്നുള്ള 28 സ്കോറിന്റെ ചോദ്യങ്ങൾക്കും നോൺഫോക്കസ് ഏരിയയിൽ നിന്നുള്ള 12 മാർക്ക് ചോദ്യങ്ങൾക്കും ഉത്തരം എഴുതണം. അതായത് ഫോക്കസ് ഏരിയയിൽ നിന്ന് 14 സ്കോറിന്റെ ചോദ്യങ്ങളും നോൺഫോക്കസ് ഏരിയയിൽ നിന്ന് 4 സ്കോറിന്റെ ചോദ്യങ്ങളും ഒഴിവാക്കാൻ സാധിക്കും. ഒരോ പാർട്ടിലേയും ചോദ്യങ്ങളുടെ വിശദാംശങ്ങൾ പരിശോധിക്കാം.    Part 1 ചോദ്യങ്ങൾ ഒരു സ്കോറിന്റെ 9 ചോദ്യങ്ങളാണ് പാർട്ട് 1 ൽ ഉള്ളത്. അതിൽ 6 ചോദ്യങ്ങൾ ഫോക്കസ് ഏരിയയിൽ നിന്നും 3 ചോദ്യങ്ങൾ നോൺഫോക്കസ് ഏരിയയിൽ നിന്നും ആണ് ഉണ്ടാവുക. ആകെ 9 സ്കോറിന്റെ ചോദ്യങ്ങൾ. അവയിൽ ഫോക്കസ് ഏരിയയിൽനിന്നുള്ള 4 ചോദ്യങ്ങൾക്കും നോൺഫോക്കസ് ഏരിയയിൽ നിന്നുള്ള 3 ചോദ്യങ്ങൾക്കും ഉത്തരം എഴുതണം. ഇവിടെ ഫോക്കസ് ഏരിയയിൽ നിന്നുള്ള രണ്ട് ചോദ്യങ്ങൾ മാത്രമേ ഒഴിവാക്കാൻ കഴിയൂ. ഫോക്കസ് ഏരിയയിൽനിന്നുള്ള മൂന്ന് ചോദ്യങ്ങളെങ്കിലും ബഹുവികല്പക (multiple choiced) ചോദ്യങ്ങളായിരിക്കും. നിർബന്ധമായും എഴുതേണ്ടവയായതു കൊണ്ട് നോൺഫോക്കസ് ഏരിയയിൽനിന്നുള്ള മൂന്ന് ചോദ്യങ്ങളും ബഹുവികല്പക (multiple choiced) ചോദ്യങ്ങളായിരിക്കാനാണ് സാധ്യത കൂടുതൽ.  (മോഡൽ പരീക്ഷയുടെ ചോദ്യപേപ്പർ നോക്കുക)

ചോദ്യമാതൃക അടങ്ങിയ PDF FILE ഇവിടെ നിന്നും ഡൗൺലോഡ് ചെയ്യാം...

Sunday, December 12, 2021

‘बीरबहूटी ’कहानी യുടെ ഓണ്‍ലൈന്‍ ചോദ്യങ്ങള്‍

 ശ്രീ, പ്രഭാത് രചിച്ച 'ബീർബഹുടി' എന്ന പാഠത്തിൽ, രാജസ്ഥാനിലെ ജയ്പൂര്‍ ജില്ലയിലെ ഫുലേറ എന്ന പ്രദേശത്തു താമസിക്കുന്ന രണ്ട് കുട്ടികളുടെ മനോവികാരങ്ങളുടെ കഥ ചിത്രീകരിച്ചിരിക്കുന്നു. ഫുലേറ ഗ്രാമത്തിലെതന്നെ സ്കൂളിൽ പഠിച്ചിരുന്ന ബേല, സാഹിൽ എന്നിവർ തമ്മിൽ വലിയ ആഴത്തിലുള്ള സൗഹൃദമായിരുന്നു. രണ്ടുപേരും സ്കൂള്‍ സമയത്തിനുമുൻപു തന്നെ വീട്ടിൽനിന്നു പുറപ്പെട്ട്, വയലിൽ ബീർബഹുട്ടികളെ തിരയുകയും, അവിടെത്തന്നെയിരുന്ന് ആ ബീർബഹുടികളുമായി കളിക്കുകയും ചെയ്യുമായിരുന്നു. സ്കൂളിലും എല്ലാകാര്യങ്ങളും ഒരുമിച്ചാണ് ചെയ്തിരുന്നത്. സ്കൂളിൽ ഗണിതം പഠിപ്പിക്കുന്ന അധ്യാപകന്റെ പെരുമാറ്റം വളരെ ക്രൂരമായിരുന്നു. അദ്ദേഹം, ചെറിയ ചെറിയ തെറ്റുകൾക്കുപോലും കുട്ടികളെ വളരെയധികം ഉപദ്രവിച്ചിരുന്നു. ബേലയേയും തെറ്റിദ്ധാരണയുടെ പേരില്‍ അടിച്ചപ്പോൾ, അവൾക്ക് സാഹിലിനു മുൻപിൽ നില്‍ക്കാന്‍ തന്നെ ലജ്ജ തോന്നി. ആ സ്കൂളില്‍ അഞ്ചാംക്ലാസ്സ് വരെയേ ഉണ്ടായിരുന്നുള്ളു. അഞ്ചാംക്ലാസ്സിലെ ഫലം വന്നാൽ, അവർക്ക് മറ്റൊരു സ്കൂളിൽ പ്രവേശനമെടുക്കേണ്ടതുണ്ടായിരുന്നു. വേർപിരിയേണ്ടിവരുമെന്നതു കൊണ്ട്, അവർ വളരെ ദുഖിതരായിരുന്നു. ഒരാള്‍ മറ്റൊരാളുടെ റിപ്പോർട്ട് കാർഡ് നിരാശയോടെ പരിശോധിക്കുകയും,  കണ്ണീർ പൊഴിയ്ക്കുകയും ചെയ്തു.
മഴക്കാലത്തിന് ഇനിയും ഒന്നരമാസം ബാക്കിയുണ്ട്. പക്ഷേ ആ കുട്ടികളുടെ കണ്ണീര്‍ മഴക്കാലത്തിനു മുന്‍പൊരു മഴയുടെ പ്രതീതി സൃഷ്ടിച്ചെന്ന് പ്രഭാത്ജി പറയുന്നു. പിന്നീട്, വേദനയോടെ അവരവരുടെ വീടുകളിലേക്ക് മടങ്ങുന്ന ബേലയുടെ ചുവപ്പുറിബ്ബണും, സാഹിലിന്റെ പാദത്തിലെ മുറിവിന്റെ അടയാളവും, ബീർബഹുടിയുടെ നിറം കൊണ്ടു മാത്രം തിരിച്ചറിയുന്നതായി സൂചിപ്പിച്ചുകൊണ്ട് കഥ അവസാനിക്കുന്നു.
പാഠഭാഗത്തെക്കുറിച്ച് എന്ത് ധാരണ കിട്ടി എന്നറിയാനും അതുറപ്പിക്കാനും ചുവടെ ചേർത്തിട്ടുള്ള ഓണ്‍ലൈന്‍ പരീക്ഷ ചെയ്ത് നോക്കൂ...

‘बीरबहूटी ’कहानी യുടെ ഓണ്‍ലൈന്‍ ചോദ്യങ്ങള്‍ക്കായി  ക്ലിക്ക് ചെയ്യുക
Click Here GIF | Gfycat

© hindiblogg-a community for hindi teachers
  

TopBottom