Powered by Blogger.
NEWS FLASH
******

Monday, November 27, 2023

वस्तुनिष्ठ प्रश्‍न और विवरणात्मक प्रश्‍न - Part-1

क्या वस्तुनिष्ठ प्रश्‍नों और विवरणात्मक प्रश्‍नों में कोई संबंध है?
एक प्रश्‍न है।  मिहिर और मोरपाल के जीवन अनुभव के आधार पर टिप्पणी लिखें।

यदि ब‍च्‍चों‍ को इस विवरणात्मक प्रश्‍न का उत्‍तर लिखना है तो उसके पहले किन-किन प्रक्रियाओं से गुज़रना है? 


मिहिर के बारे में और मोरपाल के बारे में हमने कई वस्तुनिष्‍ठ प्रश्‍न तैयार किए हैं।
 

    
        • मिहिर का साथी कौन था ? 

    
        • क्या दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते थे ? 

    
        • मिहिर स्कूल में दोपहर के खाने के लिए क्या लाता था ? 

    
        • मोरपाल स्कूल में दोपहर के खाने के लिए क्या लाता था?      

    
        • छाछ किसकी कमज़ोरी थी ? 

    
        • मोरपाल ने पहली बार राजमा देखा था। इसका कारण क्या होगा ? 

    
        • मोरपाल किसीकी शादी में भी यूनिफार्म पहनकर आता था। क्यों ? 

     
        • मिहिर के पास कीमती कपड़े थे। कारण क्या होगा ? 


क्या उन प्रश्‍नों का इस विवरणात्मक प्रश्‍न से कोई संबंध है?

No comments:

Post a Comment

'हिंदी सभा' ब्लॉग मे आपका स्वागत है।
यदि आप इस ब्लॉग की सामग्री को पसंद करते है, तो इसके समर्थक बनिए।
धन्यवाद

© hindiblogg-a community for hindi teachers
  

TopBottom