Powered by Blogger.
NEWS FLASH
******

Wednesday, February 22, 2012

व्याकरण प्रश्नों के उत्तर

एस.एस.एल.सी. मॉडल परीक्षा हिंदी फरवरी 2012 – व्याकरण प्रश्नों के उत्तरः एक नमूना (संदेश पूर्ण-रूप से देखें-चिराग)

प्रश्न 17. संशोधन करें। गाय पालतू जानवर है। उसका दोनों आँख बड़ी होते हैं।

यहाँ पहले वाक्य में संशोधन अनिवार्य नहीं। दूसरे वाक्य में मुख्य पद 'आँखें' है जो स्त्रीलिंग बहुवचन में है।     आँखें बड़ी होती हैं।
       उसकी आँखें बड़ी होती हैं।
       उसकी दोनों आँखें बड़ी होती हैं।
                उत्तरः उसकी आँखें बड़ी होती हैं।
ये कमेंट भी पढिए
जी प्रणाम
पोस्ट देखा,बहुत साभदायक है,धन्यवाद।
मेरी इन शंकाओं के उत्तर देने की कृपा करें।
उसकी दोनों आँखें बड़ी होती हैं। इस वाक्य में दोनोंसंख्या वाचक वाशेषण शब्द है न?
आपने उत्तर में उसे क्यों छोड़ दिया?
उसके दोनों आँखें बड़ी होती हैं। इस परकार उत्तर क्यों नहीं आता?



  1. जी नमस्ते, आपका 'कमन्ट' देखा। 'दशरथ के तीन पत्नियाँ थीं।' 'मेरे एक बहन है।' 'उसके एक बेटी दिल्ली में काम करती है।' मेरा विश्वास है कि रिश्ता-नाता दिखाने के लिए ही ऐसा प्रयोग किया जाता है। यदि जैसा आपने कहा- है तो विरले ही छात्र उसका उत्तर लिख पाएँगे। उसपर बड़ी चर्चा की ज़रूरत है। व्याकरण के ऐसे क्लिष्ट नियमों पर हम अध्यापक भी निश्चित उत्तर देने में असमर्थ निकलते समय छात्र उत्तर कैसे लिखे पाएँगे? जो भी हो, आपने इसपर चर्चा उठाई है, धन्यवाद। कृपया आगे भी इस प्रकार के नियमों पर विचार करें, कमेन्ट करें।
आप से विनम्र प्रार्थना है कि कृपया आप भी इस पर विचार करें, कमेन्ट करें,चर्चा को आगे बढ़ाएँ।

3 comments:

  1. "uski dono aanken" correct hai, yham sankhyavaachak ka niyam nahi ayegaa

    ReplyDelete
  2. महोदय, उत्तर में भूल से मैंने 'दोनों' छोड़ दिया है। 'दोनों' को छोड़ने की ज़रूरत नहीं। पाठकों को यदि कोई कठिनाई हुई तो माफी माँगता हूँ। उसकी दोनों आँखें बड़ी होती हैं। सही उत्तर तो है। लेकिन वाक्य में 'दोनों' को छोड़ दें तो भी बड़ा अंतर नहीं होता। मैंने 'उसके'पर इसलिए ज़ोर दिया कि एक अध्यापक बंधु ने स्वामित्व संबंधी नियम पर बात की थी। जो भी इसपर हुई चर्चाएँ ज़रूर लाभदायक हैं। धन्यवाद। रवि।

    ReplyDelete
  3. उसके दो आँखें बड़ी होती हैं।
    दशरथ के तीन पत्नियाँ होती हैं।

    ? चर्चाएँ ज़रूर लाभदायक हैं।

    ReplyDelete

'हिंदी सभा' ब्लॉग मे आपका स्वागत है।
यदि आप इस ब्लॉग की सामग्री को पसंद करते है, तो इसके समर्थक बनिए।
धन्यवाद

© hindiblogg-a community for hindi teachers
  

TopBottom