Powered by Blogger.
NEWS FLASH
******

Tuesday, February 07, 2017

hindi question paper for class 10

പോസ്റ്റിന്റെ ഏറ്റവും താഴെ PDF ലഭ്യമാണ്

MODEL QUESTION PAPER FOR S. S. L. C 2017
Score : 40
Class : X Time: 1 1/2 Hrs
सामान्य सूचना :
  • प्रश्न पत्र वाचन और चिंतन के लिए पंद्रह मिनट का समय है। इसके बाद ही लिखना शुरू करें।
  • उत्तर लिखने से पहले प्रश्नों को अच्छी तरह समझने की कोशिश करें।
  • स्कोर और समय पर ध्यान देकर उत्तर लिखें।
सूचना : कविता का यह अंश पढ़ें और 1 से 3 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
सीखो दुनिया से
धर्ती से सीखा हमने
सब का बोझ उठाना
और गगन से सीखा हमने
ऊपर उड़ते जाना।
सूरज की लाली से सीखो
जग आलोकित करना।
चंदा की किरणों से सीखो
सबकी पीड़ा हारना।
1. सही प्रस्ताव चुनकर लिखें। (1)
() दूसरों की मदद न करना है।
() दुनिया से हमें बहुत सीखना है।
() किसी का बोझ नहीं उठाना चाहिए।
2. यह आशयवाली पंक्तियाँ चुनकर लिखें। (2)
हमें दूसरोंं की दुख को दूर करना चाहिए।
3. कवितांश के आधार पर एक टिप्पणी लिखें। (4)
सूचना : "सबसे बड़ा शो मैन" जीवनी का यह अंश पढ़ें और 4 से 5 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
धुएँ के उड़ते हुए छल्लों के बीच चार्ली ने मशहूर गीत जैक्स जोन्स गाना शुरू किया। कुछ देर तक ऑरकेस्ट्रा वाले उसकी आवाज़ में उस गाने की धुन तलाशते रहे और वह जैसे मिली गाना सजाने लगा। गाना आधा होते ही स्टेज पैसों की बौझार शुरू हो गई।
4. "मैनेजर ने चार्ली को स्टेज पर भेजने की जिद करने लगा।" - क्यों? (1)
5. दुनिया के सबसे बड़े शोमैन का यह पहना शो था। उस घटना पर एक रपट तैयार करें (4)
सूचना : ‘ठाकुर का कुआँ" कहानी का यह अंश पढ़ें और 6 से 8 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें। 
"ठारुर के कुएँ पर कौन चढ़ने देगा? दूर से लोग डाँट बताएगा। कितनी होऱियारी से ठाकुर ने थानेदार के एक खास मुदमे में रिश्वत दी और साफ निकल गए। कितनी अकलमंदी से एक मार्के के मुकदमे की नकल ले आए। हम क्यों नीच है और ये लोग क्यों ऊँच है। इसलिए कि ये लोग गले में ताग डाल देते हैं। यहाँ तो जितने हैं एक से एक छंटे हैं।
6. एक से एक छंटे हैं।- इसका मतलब क्या है? (1)
(सबसे अच्छा, सबसे बुरा, आलस)
7. नमूने के अनुसार बदलकर लिखें। (1)
कौन चढ़ने देगा? किससे चढ़ने दिया जाएगा।
दूर से लोग डाँट बताएगा। ...................................
8. गंगी की चरित्रगत विशेषताओं पर एक टिप्पणी तैयार करें। (4)
सूचना : कविता पढ़ें और 9से 11 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
है महका हुआ गुलाब
खिला हुआ कमल है।
ठंडी शीतल बहती हवा
मौसम बदल गया है।
हर डाल पर फूल खिले हैं,
हर कली गई मचल है।
प्रकृति भी हर्षित हुई
जब आया वसंत है।
9. कवितांश के आधार पर लिखें कि प्रकृति कब हर्षित होती है? (1)
10. यह मौसम के बदलने का सबूत क्या है? (1)
11. कविता पर टिप्पणी लिखें। (4)
सूचना : लेख का यह अंश पढ़ें और 12 से 14 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
वसंत फूलदेई का त्योहार लेकर आता है। देर शाम तक बच्चे फूल चुनते हैं। इस फूलों को रिंगाल से बनी खास तरह की टोकरियों में रखा जाता है। इन टोकरियों को पानी से भरे गागरों के ऊपर रखा जाता है कि वे सुबह तक मुरझा न जाएँ। सुबह पौ फटते ही बच्चों की टोलियाँ गाँव भर घूमती है। पिछली शाम चुने गए फूल घरों की देहरियों को सजाए जाते हैं। जिनके घरों में फूल सजाए जाता है, वे बच्चों को चावल, दाल, गुड़ आदि दक्षिणा के रूप में देते हैं।
12. बच्चों को कौन दक्षिणा देते हैं और क्यों? (2)
13. जिनके घरों में फूल सजाए जाता है- रेखंकित शब्द में निहित सर्वनाम कौल-सा है? (1)
(वे, जो, ये
14. "फूलदेई" त्योहार पर एक टिप्पणी तैयार करें। (4)
15. सूचना - संबन्ध पहचानें और सही मिलान करें। (3)

चार्ली स्टेज पर पहली बार आया। कई दिनों के बाद
कौए ने खुजलाई पाँखें दुनिया की छत।
तिब्बत और माँ आखिरी बार।
सूचना : कविता का यह अंश पढ़ें और 17 से 18 तक के प्रश्नों के उत्तर लिखें।
क्या अंतरिक्ष में गिर गई हैं सारी गेंदें
क्या दीमकों ने खा लिया है
सारी रंग-बिरंगी किताबों को
क्या काले पहाड़ के नीचे दब गए हैं सारे
खिलौने
क्या किसी भूकंप में ढह गई हैं
सारे मदरसों की इमारतें।
16. "क्या अंतरिक्ष में गिर गई हैं सारी गेंदें।" -इस पंक्ति में "गिर गई हैं" क्रिया रूप किस शब्द के आधार पर है? (1)
(अंतरिक्ष, कया, गेंदें)
17. "क्या काले पहाड़ के नीचे दब गए हैं सारे खिलौने" -का मतलब क्या है? (1)
  • खिलौने पहाड़ के नीचे हैं।
  • पहाड़ और खिलौने काले हैं।
  • बच्चे खेलने के अवसर से वंचित हैं।
18. बालश्रम के विरुद्ध संदेश देते हुए एक पोस्टर तैयार करें (4)
PDF കിട്ടാന്‍ ഇവിടെ ക്ലിക്ക് ചെയ്യൂ.


8 comments:

  1. dhanyavadh questionn17,18 read and understand the mistake question from bachekam par ja rahe hem not from jaisl mer

    ReplyDelete
  2. dhanyavadh questionn17,18 read and understand the mistake question from bachekam par ja rahe hem not from jaisl mer

    ReplyDelete
    Replies
    1. ടീച്ചര്‍
      കൃത്യമായി വായിച്ചതിന് നന്ദി
      തിരുത്തിയിട്ടുണ്ട്...

      Delete
  3. Rajesh Bhaiya,
    Congratulations ...........

    ReplyDelete

'हिंदी सभा' ब्लॉग मे आपका स्वागत है।
यदि आप इस ब्लॉग की सामग्री को पसंद करते है, तो इसके समर्थक बनिए।
धन्यवाद

© hindiblogg-a community for hindi teachers
  

TopBottom