Powered by Blogger.
NEWS FLASH
******

Wednesday, July 22, 2015

महापुषों की ज्ञान संबन्धी उक्तियाँ।

  • अपनी अज्ञानता का अहसास होना ज्ञान की दिशा में एक बहुत बड़ा क़दम है। ~ अज्ञात
  • विद्या नम्रता से, प्रश्न पर प्रश्न, खोज पर खोज करने ओर दूसरों की सेवा करते रहने से आती है। ~ अज्ञात
  • जिज्ञासा के बिना ज्ञान नहीं होता। दुःख के बिना सुख नहीं होता। ~ महात्मा गांधी

  • बिना गुरु के ज्ञान नहीं होता। ~ अज्ञात
  • बिना अनुभव के कोरा शाब्दिक ज्ञान अंधा है। ~ अज्ञात
  • अल्प ज्ञान खतरनाक होता है। ~ अज्ञात
  • उपदेश देना सरल है, उपाय बताना कठिन। ~ अज्ञात
  • जो दूसरों को जानता है, वह विद्वान है। जो स्वयं को जानता है वह ज्ञानी। - लाओत्से
  • सब दानों में ज्ञान का दान ही श्रेष्ठ दान है। ~ मनुस्मृति
  • प्रतिभावान का गुण यह है कि वह मान्यताओं को हिला देता है। ~ गेटे
  • विद्या का वैभव, धन से कहीं अधिक मूल्यवान और विशिष्ट है। ~ भर्तृहरि
  • बुद्धिमान वह नहीं, जो बहुत-सी बातें जानता है, अपितु वह है, जो काम की बातें जानता है। ~ अज्ञात
  • बुद्धिमान व्यक्ति ही अधिक बलशाली होता है। ~ हितोपदेश
  • इस विश्व में ज्ञान के समान पवित्र और कुछ नहीं है। ~ योगीराज श्रीकृष्ण
  • ज्ञान तीन तरह से प्राप्त किया जा सकता है- पहला मनन से जो सर्वश्रेष्ठ है। दूसरा अनुसरण से जो सबसे आसान है। तीसरा अनुभव से जो कि कड़वा है। ~ अज्ञात

1 comment:

'हिंदी सभा' ब्लॉग मे आपका स्वागत है।
यदि आप इस ब्लॉग की सामग्री को पसंद करते है, तो इसके समर्थक बनिए।
धन्यवाद

© hindiblogg-a community for hindi teachers
  

TopBottom